Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

शहीद मेजर आशीष धौंचक के घर श्रद्धांजलि देने पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा

September 18, 2023

शहीद मेजर आशीष धौंचक के घर श्रद्धांजलि देने पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा

पानीपत: पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा अनंतनाग में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए मेजर आशीष धौंचक के परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और परिजनों को ढांढ़स बंधाया। हुड्डा ने कहा कि मेजर आशीष जैसे वीर सैनिकों की बदौलत आज देश सुरक्षित है। उन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है जिसके लिए देश हमेशा उनका और उनके परिवार का ऋणी रहेगा। पूरे देश को मेजर आशीष पर गर्व है और देश आज दुख की इस घड़ी में शहीद के परिवार संग खड़ा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें