Site icon Dainik Savera Times

भिवानी में रक्षाबन्धन पर बड़ा हादसा, नहर में नहाने उतरे 2 युवकों की हुई मौत

भिवानी: गांव बडेसरा में नहर में नहाने उतरे दो युवक डूब गए, जिससे दोनों युवकों की मौत हो गई। एक युवक का शव पानी से बाहर निकाला जा चुका है, जबकि दूसरे युवक के शव की तलाश जारी है।फिलहाल नहर पर पुलिस व गोताखोर दूसरे शव को ढूंढने में जुटे हुए है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

जानकारी अनुसार गांव बडेसरा निवासी यशवंत व सुंदर नहाने के लिए नहर पर चले गए। उसी दौरान वे नहर में डूब गए। वहां से गुजर रहे लोगों को इस बारे में जानकारी मिली तो बवानीखेड़ा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों को बुलाया, जिनकी मदद से यशवंत का शव पानी से बाहर निकाला गया, जबकि सुंदर का शव नहीं मिल पाया। बताते है कि मौके पर मृतकों की बाइक व उनके कपड़े भी मिले है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Exit mobile version