Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिसार में ED का बड़ा एक्शन: इनेलो नेता के कई ठिकानों पर की गई छापेमारी

July 10, 2024

हिसार में ED का बड़ा एक्शन: इनेलो नेता के कई ठिकानों पर की गई छापेमारी

हिसार: हरियाणा में लगातार दूसरे दिन अलग-अलग नेताओं और कारोबारियों के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी है। इसी कड़ी में ईडी ने हिसार में सुबह 7 बजे इनेलो के वरिष्ठ नेता रामभगत गुप्ता के ग्रीन पार्क स्थित घर और उनके बेटे संजय गुप्ता के ऑटो मार्केट स्थित महिंद्रा शोरूम पर छापेमारी की। ईडी की टीम की कार्रवाई सुबह से ही जारी है। इस दौरान किसी को भी घर और शोरूम में आने-जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। विभाग की ओर से की जा रही कार्रवाई को जीएसटी चोरी से जोड़कर देखा जा रहा है।

दो अन्य स्थानों पर भी कार्रवाई जारी है:

जानकारी के अनुसार, शहर के अर्बन स्टेट एरिया में कोठी नंबर 2 स्थित अंजनी खारिया वाला के आवास पर ईडी की छापेमारी चल रही है। अंजनी खारिया वाला अग्रसेन भवन के प्रधान हैं। उनके आवास पर सुबह से ही ईडी की छापेमारी चल रही है। हांसी की अनाज मंडी में एक व्यापारी के ठिकानों पर भी ईडी की छापेमारी हुई है।

शोरूम पर हुई थी फायरिंग:

बता दें कि 24 जून को इनेलो नेता रामभगत गुप्ता के बेटे संजय गुप्ता के महिंद्रा शोरूम से तीन बदमाशों ने 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। इस दौरान शोरूम पर करीब 30 राउंड फायरिंग की गई थी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जिसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए थे। फिलहाल पुलिस इस मामले में किसी भी आरोपी को पकड़ने में नाकाम रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें