Site icon Dainik Savera Times

SYL को लेकर जल शक्ति मंत्रालय की बड़ी बैठक शुरू, CM मनोहर लाल और भगवंत मान सहित तमाम अधिकारी मौजूद

SYL को लेकर जल शक्ति मंत्रालय की बड़ी बैठक शुरू हो गई है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत की अध्यक्षता में बैठक हो रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंच चुके है। इसके साथ ही बता दें हरियाणा-पंजाब के तमाम अधिकारी बैठक का हिस्सा बने हैं। बैठक में एसवाईएल पर परस्पर सहमति बनाने को लेकर चर्चा हॉप रही है।। 19 जनवरी को इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। इस सुनवाई से पहले केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट में अपनी तरफ से रिपोर्ट दाखिल करनी है।

बता दें एसवाईएल के मुद्दे पर मनोहरलाल और भगवंत मान के बीच एक बार फिर आज बातचीत होगी। एसवाईएल को लेकर दोनों राज्यों के बीच सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई चल रही है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बैठकर मसला सुलझाने को कहा था, इसके बाद पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्री बीच बीते साल 14 अक्तूबर को एक बैठक हुई थी, लेकिन इस बैठक में भी कोई हल नहीं निकल पाया था।

Exit mobile version