Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में बाइक ओर बस की भिड़ंत, 2 छात्रों ने मौके पर ही तोड़ दम, स्कूल बस से टकराई बुलेट, घर से लाइब्रेरी के लिए निकले रस्ते में हुई मौत, बस चालक फरार

December 29, 2024

हरियाणा में बाइक ओर बस की भिड़ंत, 2 छात्रों ने मौके पर ही तोड़ दम, स्कूल बस से टकराई बुलेट, घर से लाइब्रेरी के लिए निकले रस्ते में हुई मौत, बस चालक फरार

हरियाणा के झज्जर में सड़क हादसे के दौरान 2 युवकों की मौत हो गई। बाइक पर सवार हो दोनों युवक लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए निकले थे। रस्ते में युवकों की बाइक एक स्कूली बस से जा टकराई। बुलेट बाइक के बस से हुई टक्कर में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच–पड़ताल की। पुलिस ने दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। मृतकों की पहचान जमालपुर निवासी साहिल और नवदीप के रूप में हुई है।

 

मामले की सूचना मृतक छात्रों के परिजनों को पुलिस द्वारा दी गई। सूचना मिलते ही परिजन नागरिक अस्पताल में पहुंच गए। आरोपी बस चालक हादसे के बाद से फरार है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि छात्र जमालपुर से छुछुकवास लाइब्रेरी में पढ़ने आए थे। लेकिन रास्ते में ही उनका स्कूल बस का भयानक एक्सीडेंट हो गया।

 

इस हादसे में दोनों छात्रों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों के परिजनों का बुरा हाल है। आरोपी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हादसा बस चालक की लापरवाही से हुआ था। तेज रफ्तार होने के कारण बस बाइक से टकरा गई और दोनों युवक हादसे का शिकार हो गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें