Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा के अंबाला में आवारा मवेशी से टक्कर के बाद बाइक सवार व्यक्ति की मौत

अंबाला :  हरियाणा के अंबाला में आवारा मवेशी से टक्कर के बाद बाइक सवार 60 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि घटना बृहस्पतिवार को रात करीब नौ बजे हुई, जब राजू पंडित यहां नारायणगढ़ से अपने घर लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि पंडित के माथे में गंभीर चोट आई थी। उन्हें नारायणगढ़ में सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत लाया हुआ घोषित कर दिया।
Exit mobile version