अंबाला: आज पालिका चुनाव के नॉमिनेशन का आखिरी दिन है और इस मौके पर आज अंबाला में जश्न का माहौल नजर आ रहा है। हर रोज की तरह आज फिर कैबिनेट मंत्री अनिल विज T पॉइंट पर चाय पीने पहुंचे। जहां बीजेपी के सभी कैंडिडेट अनिल विज से आशीर्वाद लेने पहुंचे।
आपको बता दे कि इस मौके पर ढोल नगाड़ों के साथ अपना नॉमिनेशन फाइल करने से पहले अनिल विज का आशीर्वाद लेने पहुंचे। वही इस मौके पर एक कैंडिडेट ऐसा भी आया जो दूल्हा बनकर अपना नॉमिनेशन करने के लिए निकला। उसने कहा कि मैं दूल्हा बना हूं और जीत के रूप में दुल्हन लेकर ही वापिस आऊंगा। दूल्हा बने कैंडिडेट ने अनिल विज से आशीर्वाद लिया और फिर नॉमिनेशन के लिए निकला।
ये भी पढ़ें: भारत आएंगे व्लादिमीर पुतिन, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
मेष: दिन शुभ रहेगा...