Site icon Dainik Savera Times

प्रदेश की भाजपा सरकार ने 9 साल में किए अभूतपूर्व विकास कार्य: रणबीर सिंह गंगवा

फतेहाबाद: हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। पत्रकारों को संबोधित करते हुए रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने 9 साल में अभूतपूर्व विकास कार्य करके विकास के मामले में हरियाणा का कायाकल्प किया है। आज प्रदेश की जनता भाजपा द्वारा करवाए गए विकास कार्यों से खुश है।

परिवार पहचान पत्र के आधार पर ही प्रदेश के लाखों परिवारों को आय और आयु के आधार पर पेंशन, शिक्षा, स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। दिव्यांगों, बुजुर्गों को पीपीपी के आधार पर सही समय पर पेंशन बना कर दी जा रही है। चिरायु योजना योजना के तहत लाखों लोगों का सरकारी और प्राईवेट अस्पताल में 5 लाख रुपये तक का निशुल्क ईलाज दिया जा रहा है। पहले 1 लाख 80 हजार वार्षिक आय वाले परिवारों को यह लाभ दिया जाता है, लेकिन अब 3 लाख रुपये की वार्षिक आय वालों के लिए भी यह सुविधा बढ़ा दी गई है।

 

 

Exit mobile version