Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

देश मे बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और कुशाशन पर ध्यान भटका रही है भाजपा

February 23, 2023

देश मे बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और कुशाशन पर ध्यान भटका रही है भाजपा

देश मे लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और कुशाशन के अलावा उद्योगपति अडानी को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर भाजपा और अडानी पर जम कर निशाना साधा। कांग्रेस के पूर्व मंत्री करन सिंह दलाल की माने तो भाजपा की सरकार ने अडानी को देश लूटने की खुल्ली छूट दे रखी है। तभी तो सरकार जेपीसी के गठन से भाग रही है। इसके अलावा देश में बढ़ती महंगाई उत्तम बेरोजगारी और कुशासन की विफलताओं से जनता का ध्यान हटाने के लिए सरकार द्वारा प्रायोजित विभाजन कारी एजेंडे का दश झेल रहे देशवासियों के साथ कांग्रेस पार्टी कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है, लेकिन एक जिम्मेदार विपक्षी दल होने के नाते हम भाजपाई सत्ता के मित्र पूंजीपतियों को सरकारी खजाने की लूट की खुली छूट और प्रधानमंत्री से संबंधित इस पूरे अड़ानी महाघोटाले में हो रहे घोटालों से भी चिंतित हैं।

कांग्रेस के पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल की माने तो कांग्रेसी केंद्र सरकार को इस जिम्मेदारी से भागने की इजाजत नहीं दे सकती। आज हमारे अडानी के हैं कौन श्रंखला में देश के 23 प्रमुख शहरों में प्रेस वार्ता की जा रही है। पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने कहा कि भाजपा सरकार में बहुत बड़े-बड़े महा घोटाले हुए हैं, लेकिन सरकार चुप्पी साधे हुए हैं। क्योंकि इनके खिलाफ आवाज उठाने वाला कोई नहीं है।  विपक्ष में रही कांग्रेस पार्टी लगातार इन मुद्दों पर आवाज उठा रही है और प्रकाश डाल रही है कि देश की जनता सावधान हो जाओ यदि समय रहते देश की जनता संभल गई तो देश को बचाया जा सकता है नहीं तो भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश को लूट खाएगी।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें