Site icon Dainik Savera Times

बीजेपी पूरे देश में कहीं भी नहीं खोल पाएगी खाता: राव दानसिंह

भिवानी: कांग्रेस पार्टी के दबंग नेता एवं महेंद्रगढ़ विधानसभा से विधायक राव दानसिंह अपने पैतृक गांव प्रहलादगढ़ भिवानी में पहुंचे। उन्होंने अपनी भाभी सरबती यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस दौरान अनेक राजनैतिक ,सामाजिक संगठन और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधी भी सरबती यादव को श्रद्धांजलि देने गांव प्रह्लाद गढ़ पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए महेंद्रगढ़ विधायक दान सिंह ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में बीजेपी के हाथ सत्ता की चाबी नहीं लग पाएगी। भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ लोगों ने अब मोर्चा खोलना शुरू कर दिया है, और क्या कुछ कहा सुनिए।

उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस एक बड़ी ताकत है पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा विपक्ष आपके समक्ष के माध्यम से हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की ताकत को बढ़ा रहे हैं।उन्होंने बीजपी पर लोगों को बरगलाने का भी आरोप लगाया।

Exit mobile version