Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा नगर निकाय चुनावों में भाजपा की जीत, मुख्यमंत्री सैनी ने जताई खुशी

May 13, 2026

हरियाणा नगर निकाय चुनावों में भाजपा की जीत, मुख्यमंत्री सैनी ने जताई खुशी

हरियाणा डेस्क। हरियाणा के नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जीत हासिल की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा की जीत पर खुशी जताते हुए जनता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हरियाणा की जनता ने आपके यशस्वी नेतृत्व, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की नीतियों पर एक बार फिर अपना स्नेह और विश्वास प्रकट किया है। नगर निकाय चुनावों में भाजपा की यह ऐतिहासिक विजय आपके मार्गदर्शन एवं कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता का भरपूर आशीर्वाद मिला है। हरियाणा की समस्त जनता एवं भाजपा परिवार की ओर से आपका हृदय से आभार एवं अभिनंदन।”

एक अन्य पोस्ट में सैनी ने लिखा, “हरियाणा स्थानीय निकाय चुनावों में जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कमल के फूल पर एकतरफा विश्वास जताते हुए हमारे उम्मीदवारों को विजयी बनाया है। मैं सभी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।”

सैनी ने कहा कि हरियाणा में तीनों मेयर भाजपा के उम्मीदवार बनने जा रहे हैं। रेवाड़ी, सांपला और धारूहेड़ा में भी भाजपा को बड़े मार्जिन से जीत मिली है। विपक्ष के ऊपर अब जनता को विश्वास नहीं रहा, क्योंकि वह केवल झूठ की राजनीति करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गरीब को गरीबी से निकालने का कार्य केंद्र सरकार कर रही है। पूरे विश्व में भारत का सम्मान प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बढ़ा है।

बता दें कि हरियाणा में नगर निकाय चुनाव के लिए 10 मई को मतदान हुआ था और वोटों की गिनती बुधवार सुबह 8 बजे से शुरू हुई। कई जगहों पर स्थिति साफ हो गई है। सोनीपत में बीजेपी के राजीव जैन जीत गए हैं, और वह दोबारा मेयर बनेंगे। अंबाला में भी कमल खिल गया है। अंबाला में भाजपा की मेयर प्रत्याशी अक्षिता सैनी ने कांग्रेस की प्रत्याशी कुलविंदर कौर को 21,000 मतों से मात दी है। वहीं, नगर निगम के 20 वार्डों में तीन में कांग्रेस, एक में निर्दलीय तो 16 वार्डों में भाजपा उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें