Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंबाला में नवजात बच्ची का शव नाले से बरामद 

August 19, 2023

अंबाला में नवजात बच्ची का शव नाले से बरामद 
अंबाला:  हरियाणा के अंबाला में एक नवजात बच्ची का शव एक नाले में उस वक्त मिला जब लोगों ने एक आवारा कुत्ते को शव को नोंचते देखा। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी। पुलिस के मुताबिक, बच्ची की गर्भनाल भी उससे जुड़ी हुई थी, जिससे पता चलता है कि जन्म के तुरंत बाद उसे नाले में फेंक दिया गया था। हालांकि, पुलिस ने कहा कि यह पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है कि बच्ची मृत पैदा हुई थी या उसकी मौत नाले में फेंके जाने के बाद हुई।
पुलिस ने बताया कि मामला तब सामने आया जब अंबाला कैंट स्थित एक सरकारी कॉलेज के पास कुछ दुकानदारों ने एक आवारा कुत्ते को शव को नाले से खींचते हुए देखा। पुलिस ने बताया कि दुकानदारों ने स्थानीय पुलिस और चिकित्सा अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस जल्द ही मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा।पुलिस ने कहा कि नाले के पास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज जांच के लिए जुटाये जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें