Dainik Savera Times

Breaking: यमुनानगर गन्ने के रेट में बढ़ोतरी को लेकर किसानों ने शुगर मिल के बाहर लगाया जाम

यमुनानगर के कुरूक्षेत्र सहारनपुर मार्ग पर सरसवती शुगर मिल के गन्ना यार्ड के बाहर सडक पर बैठे यह किसान गन्ने के रेट में इजाफ करने की मांग कर रहे है दराअस्ल गन्ने का भाव 362 रू है और किसान यूनियन गन्ने के रेट को बढाकर 450 रू की मांग कर रही है और यही कारण था कि आज हरियाणा में यहा यहा शुगर मिल है वहा वहा पर भारतीय किसान यूनियन राकेश टिकैत गुट के लोग सडको पर जाम लगाने के लिए पहुंच गए यमुनानगर के सहारनपुर कुरूक्षेत्र मार्ग पर किसानों ने एक घंटे तक जाम लगाए रखा और सरकार के खिलाफ जमकर भडास निकाली ऐसे में अब भारतीय किसान यूनियन राकेश टिकैत गुट 28 दिसंबर को पानीपत में एक महापंचायत करने के लिए जा रही है जिसमे गन्ने के भाव अगर न बढे तो यूनियन बडा फेंसला भी ले सकती है

किसनों ने आज जब रोड जाम किए तो वहा पर पुलिस के साथ भी तीखी बहस देखने को मिली किसानों ने पुलिस को कहा कि उन्हें किसी मुकदमे का डर न दिखाए पुलिस क्योंकि किसान पहले भी सडको पर बैठकर अपनी मांगो को मनवा चुके है और अब भी वह सरकार पर दवाब डाल कर गन्ने का रेट बढवा लेगी अगर सरकार ने जल्द गन्ने का रेट न बढाया तो 28 दिसंबर को महा पंचायत के बाद यूनियन कोई बडा फेंसला ले सकती है और उस फेंसले में चाहे रोड जाम करना हो या फिर रेल ट्रेक किसान पीछे नही हटेंगे।

Exit mobile version