Site icon Dainik Savera Times

Breaking: हरियाणा विधान सभा मे सदन को गलत जानकारी देने वाले अधिकारियों पर गिरी गाज, सस्पेंड किए अधिकारी

हरियाणा विधान सभा मे सदन को गलत जानकारी देने वाले अधिकारियों पर गाज गिरी है। एजुकेशन डिपार्टमेंट के चार अधिकारियों के खिलाफ विधानसभा में गलत आंकड़े दिये जाने पर कार्रवाई हुई है। उन अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है। विधानसभा सेशन के दौरान नैना चौटाला ने मुद्दा उठाया कि विधानसभा में पेश किये गए आंकड़े में एक शिक्षक होने के बावजूद बताए गए थे चार शिक्षक काम कर रहे है बता दें फरीदाबाद में सीवर के कारण चार कर्मचारियों की मौत हुई है। लेकिन अधिकारियो द्वारा विधानसभा में ग़लत आंकड़े देकर बताया गया कि दो कर्मचारियो की मौत हुई थी। विधानसभा स्पीकर ज्ञान चन्द गुप्ता ने कहा कि सबंधित विभाग के मंत्री कमल गुप्ता को कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

Exit mobile version