Site icon Dainik Savera Times

Breaking: जींद में मिला प्रतिबंधित दवाइयों का जखीरा, खेत किनारे पटरी पर फेंक कर गया था व्यक्ति

हरियाणा के जींद में जुलाना के करसोला माइनर के किनारे प्रतिबंधित दवाइयों का जखीरा मिला है। बताया गया है कि कोई कैंटर का ड्राइवर इन्हें यहां फेंक फरार हो गया। मौके पर कोरेक्स समेत अलग-अलग कंपनियों की कुल 7,456 शीशीयां मिली हैं। इन सभी दवाइयों की बिक्री पर सरकार ने बैन लगाया हुआ है।

जुलाना निवासी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उसका खेत करसोला माइनर के पास है। जब वह अपने खेत में गया तो उसने देखा की उसके खेत के साथ लगती माइनर की पटरी पर काफी मात्रा में दवाइयां पड़ी हुई हैं। इस पर उसने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

Exit mobile version