Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bribe: गुरुग्राम में ACB ने जीएसटी इंस्पेक्टर को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

September 18, 2025

Bribe: गुरुग्राम में ACB ने जीएसटी इंस्पेक्टर को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Bribery Case Gurugram: हरियाणा स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी इंस्पेक्टर भारत भूषण मदान को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। अधिकारी को गुरुग्राम के सेक्टर-32 स्थित जीएसटी भवन के बाहर पार्किंग एरिया से पकड़ा गया, जहां वह शिकायतकर्ता से घूस की रकम ले रहा था।

जीएसटी नंबर के लिए मांगे पैसे
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसने अपनी माता के नाम से लेयची स्टूडियो नामक कंपनी रजिस्टर्ड करवाई है और इसके लिए जीएसटी नंबर आवेदन किया था। फाइल की स्वीकृति के लिए जब वह कार्यालय गया तो वहां इंस्पेक्टर भारत भूषण से मुलाकात हुई। आरोप है कि भूषण ने फाइल पास करने के बदले 8 हजार रुपये की मांग की।

विजिलेंस ने बिछाया जाल
रिश्वत की मांग से परेशान होकर शिकायतकर्ता सीधे विजिलेंस विभाग पहुंचा। वहां शिकायत दर्ज कर टीम ने पूरी रणनीति तैयार की। गुरुवार को तय योजना के तहत शिकायतकर्ता ने इंस्पेक्टर को पैसे सौंपे। जैसे ही रुपये उसके हाथ में आए, विजिलेंस टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे पकड़ लिया।

एफआईआर दर्ज, पूछताछ जारी
गिरफ्तार इंस्पेक्टर को तुरंत विजिलेंस थाने लाया गया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल अधिकारियों की टीम उससे पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या उसने अन्य मामलों में भी इस तरह की रिश्वतखोरी की है। विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों का कहना है कि सरकारी विभागों में पारदर्शिता और ईमानदारी सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेगी। उनका स्पष्ट कहना है कि रिश्वतखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें: जानें कौन हैं पृथ्वी शॉ की Girlfriend Akriti Agarwal… सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर हो रही वायरल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें