Site icon Dainik Savera Times

हिसार में दोनों गुटों में चले ईंट पत्थर, 2 लोग घायल, रैंप बनाने को लेकर हुआ था विवाद

हिसार के गांव ढाणी मोहब्बतपुर में रेंप को लेकर दो पक्षों में झगड़ा होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रैंप बना रहे व्यक्ति के घर पर दूसरे गुट ने हमला कर दिया है.इसी बीच दोनों गुटों में खूब ईंट पत्थर चले , 2 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। हमले में मुकेश व उनके पिता को गम्भीर चोटे आई है। इसी के साथ शटरिंग का समान भी तोड़कर फेंका और फट्टों से एक दूसरे पर हमला भी किया. इसी कडी में 24 लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Exit mobile version