
फतेहाबाद में पारिवारिक विवाद के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर में लाठी मार कर उसकी हत्या कर दी। मामला भुना खंड के गांव नहला का हैं। जहां दो भाइयों में कहासुनी के बाद हाथापाई शुरू हो गई। इसी बीच छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर पर लाठी से वार कर दिया।
मृतक की पहचान नहला गांव 65 वर्षीय निवासी रघुवीर उर्फ रोडू के रूप में हुई है। जिसके दो बेटे है। दोनों ही विवाहित है, और खेतीबाड़ी का काम आदि करते है। वहीं आरोपित भाई सतबीर के दो बेटियां और एक बेटा है। जिनमें से एक बेटी की शादी हो चुकी है।
दोनों भाइयों के पास कुल 15 बीघा से अधिक जमीन है।दोनों के ही परिवार खेतीबाड़ी का काम करते है। पुलिस ने आरोपी को राउंडअप किया हुआ है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया गया है।
पूछताछ में सामने आया कि पारिवारिक ऊबड़ के चलते दोनों भाइयों में कहासुनी हो रही थी। देखते ही देखते दोनों हाथापाई पर उतर आए। इसी बीच पास पड़ी लाठी को उठाकर आरोपी सतवीर ने रघुवीर पर हमला कर दिया। वार होते ही उसका सिर फट गया और रघुवीर जमीन कर गिर पड़ा। परिजनों के बयान दर्ज होने बाकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...