Site icon Dainik Savera Times

सोनीपत में भाई ने की बहन की हत्या, चंडीगढ़ से MBA कर रही थी मृतक

सोनीपत: बहालगढ़ थाना एरिया के गांव बडोली में उसे समय सनसनी फैल गई। जब भाई ने अपनी बहन राखी को माथे पर गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। राखी पर एक लड़के के अपहरण का मुकदमा चंडीगढ़ दर्ज था। वारदात की सूचना मिलने के बाद बहालगढ़ थाना पुलिस के साथ-साथ क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंची है। पुलिस ने वारदात स्थल से नमूने एकत्रित कर शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ में एमबीए की पढ़ाई करने वाली राखी नाम की एक युवती आपने ताऊ की मौत के बाद अपने गांव बडोली आई हुई थी। राखी पर एक लड़के के अपहरण का मुकदमा चंडीगढ़ मे दर्ज था और वह इस मामले में सजा भी काट चुकी थी, लेकिन उसका बड़ा भाई विजय इस बात को लेकर राखी से ख़पा चल रहा था। शुक्रवार सुबह विजय ने राखी को माथे पर गोली मारकर मौत के घाट उतारा दिया। जिसके बाद गांव में सनसनी फ़ैल गई और विजय इस हत्याकांड को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। वारदात की सूचना मिलने के बाद बहालगढ़ थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई। क्राइम ब्रांच की टीमें विजय की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

Exit mobile version