Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में रात के अंधेरे में चली गोली, रेस्टोरेंट मालिक पर जानलेवा हमला, रास्ता पूछा फिर दागी गोली

March 21, 2025

हरियाणा में रात के अंधेरे में चली गोली, रेस्टोरेंट मालिक पर जानलेवा हमला, रास्ता पूछा फिर दागी गोली

हरियाणा के झज्जर में रेस्टोरेंट मालिक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। जहां पर बाइक सवार हमलावरों ने पहले राहगीर बनने का नाटक करते हुए रास्ता पूछा, फिर मौका मिलते ही हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान रेस्टोरेंट मालिक गाड़ी में बैठ घर की और निकल रहा था। हमलावरों का निशाना चूक गया और व्यक्ति की जान बच गई। गोली व्यक्ति के कंधे में लगी है।

 

मामला झज्जर शहर के ओल्ड बस स्टैंड इलाके में स्थित रेस्टोरेंट के मालिक डॉ. संदीप ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि देर रात वह अपने रेस्टोरेंट को बंद कर घर की और जाने के लिए गाड़ी में बैठ रहा था। इसी दौरान उसकी गाड़ी के पास बाइक पर सवार 2 युवक आए, और आगे जाने का रास्ता पूछने लगे।

 

हमलावरों ने रेवाड़ी जाने का रास्ता पूछा और फिर गाड़ी का शीशा नीचे करने को कहा। जिस पर संदीप को संदेह हुआ, लेकिन संदीप ने शीशा नीचे नहीं किया। जिसके बाद हमलावरों ने शीशे पर ही पिस्तौल निकल कर गोली फायर कर दी। गोली सीधा संदीप के कंधे में जा लगी। गाड़ी में कांच टूट कर बिखर गया। कुछ टुकड़े संदीप को भी जा लगे।

 

हमलावर गोली चलते ही मौके से फरार हो गए। जिसके बाद खुद को संभालते हुए संदीप ने दर्द में ही सूचना पुलिस ओर परिजनों को दी। सूचना मिलते ही मौके पर परिजन पहुंच गए। जिन्होंने संदीप सैनी को अस्पताल पहुंचाया। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक संदीप को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया था।

 

संदीप को झज्जर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रोहतक पीजीआई के लिए रेफर करवा दिया। जहां संदीप का उपचार चल रहा है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने हत्या के प्रयास के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें