Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

विद्यार्थी जीवन में कड़ा परिश्रम करके समाज सेवा को आधार मानकर बढ़े आगे: CM मनोहर लाल

August 17, 2023

विद्यार्थी जीवन में कड़ा परिश्रम करके समाज सेवा को आधार मानकर बढ़े आगे: CM मनोहर लाल

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को पंचकूला के लोक निर्माण विश्राम गृह में मेधावी छात्र सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के ROOP ME शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश से आए करीब 160 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। ये विद्यार्थी प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं व 12वीं कक्षा के छात्र थे जिन्होंने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए उनका मार्गदर्शन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन में अच्छा मनुष्य बनने के लिए कड़ा परिश्रम करना अत्यंत आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी विद्यार्थी की प्रतिभा को निखारने में माता-पिता का सबसे पहला स्थान है। उसके बाद शिक्षक गण इस दिशा में अपनी सर्वोत्तम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे जीवन में इसी प्रकार कठिन परिश्रम करें और निरंतर प्रगति की ओर बढ़ते रहें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें