Site icon Dainik Savera Times

एक ‘राष्ट्र’ – एक ‘राशन कार्ड’ योजना की मुहिम तेज, सरकार दे रही 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन

गुरुग्राम: हरियाणा सार्वजनिक वितरण प्रणाली में हरियाणा राज्य देश में पहले नंबर पर पहुंच गया है। वन नेशन वन इलेक्शन के बाद अब वन नेशन वन राशन कार्ड की मुहिम ने भी जोर पकड़ लिया है। जिसका सीधा लाभ प्रवासी मजदूरों को मिलेगा। चाहे वो देश के किसी भी कोने में क्यों ना रहते हो।

बता दें भारत में एक राष्ट्र एक राशन कार्ड भारत सरकार की प्राथमिक जनकल्याणकारी योजनाओं में से एक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस योजना को देश के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में एक प्रमुख अभियान के रूप में चलाया जा रहा है। देश में अगस्त 2019 में वन नेशन वन राशन कार्ड की योजना शुरू की गई थी। सर्वप्रथम हरियाणा राज्य ने इसे अक्टूबर 2019 में आरंभ किया। सरकार की इस मुहिम को आगे बढ़ाने का आह्वाान गुरुग्राम निशांत कुमार यादव ने भी किया।

बता दे कि डीसी निशांत कुमार यादव भारत सरकार के एक राष्ट्र एक राशन कार्ड जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करने पहुंचे थे। कार्यक्रम में केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली विभाग की निदेशक डा. मेघना कंवर ने इस मौके पर कहा कि अभी तक 12 लाख 60 हजार 462 कार्डों पर राशन दिया जा चुका है और भारत सरकार देश के 80 करोड़ लोगों को नि:शुल्क राशन दे रही है।

Exit mobile version