Site icon Dainik Savera Times

क्या मोनू मानेसर का हो सकता है एनकाउंटर? डर के मारे मोनू मानेसर ने कोर्ट में दायर की याचिका

मोनू मानेसर को नासिर- जुनैद हत्याकांड के आरोप में राजस्थान की भरतपुर जेल में रखा गया है। लेकिन अब मोनू मानेसर को राजस्थान में अपने एनकाउंटर का डर सता रहा है। मोनू मानेसर ने राजस्थान की कामां कोर्ट में याचिका दी है। इस याचिका के तहत मोनू मानेसर ने खुद को इस जेल से किसी और जेल में ट्रांसफर करने की अपील की है। और उस जेल में ट्रांसफर करने के लिए कहा है जिसमें कैदियों को पूरी सुरक्षा दी जाए। मोनू मानेसर ने अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में खुद को ट्रांसफर करने का इशारा दिया है। अजमेर से कामां की दूरी 223 किलोमीटर है।

मोनू मानेसर के वकील ने कहा है कि मोनू वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हर बार कोर्ट में पेश हो रहा है, लेकिन अब उसे सड़क पर ले जाना और इतनी दूर तक गाड़ी चलाना, उसकी जान को खतरा है। मोनू मानेसर की जमानत याचिका पर सुनवाई की तारीख 27 सितंबर रखी गई थी, लेकिन कोर्ट में वर्क सस्पेंड होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। और अब सुनवाई के लिए 30 सितंबर की तारीख तय की गई है। मोनू मानेसर को हाई सिक्योरिटी जेल में एकांत सेल में सीसीटीवी की निगरानी में रखा गया है।

Exit mobile version