Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

कनाडा वीजा के बहाने बड़ी ठगी, युवक से उड़ाए 1.70 लाख

November 17, 2025

कनाडा वीजा के बहाने बड़ी ठगी, युवक से उड़ाए 1.70 लाख

हांसी। साइबर ठगों ने उगालन के युवक को कनाडा में रहने वाले उसके दोस्त के नाम पर ऐसा झांसा दिया कि वह पूरे 1.70 लाख रुपये गंवा बैठा। मामला सामने आने पर साइबर थाना हांसी ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अमित ने पुलिस को बताया कि 12 जून की सुबह उसके फेसबुक मैसेंजर पर कनाडा निवासी दोस्त सुनील की आईडी से अचानक संदेश आया। संदेश में दावा किया गया कि सुनील का वीजा उसी दिन दोपहर तक ही मान्य है और फोन ब्लॉक होने के कारण वह स्वयं बात नहीं कर सकता। ठग ने जल्दबाजी का माहौल बनाते हुए एक एजेंट को रुपये भेजने का दबाव बनाया।

अमित ने ठग द्वारा भेजे गए बारकोड को स्कैन कर कई ट्रांजेक्शन में 1.70 लाख रुपये भेज दिए। कुछ देर बाद ठग ने और 2 लाख रुपये की मांग की, जिस पर अमित को शक हुआ और उसने तुरंत 1930 हेल्पलाइन व ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवा दी।

जांच अधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध मैसेज, लिंक या क्यूआर कोड पर भरोसा न करें।

थाईलैंड जॉब स्कैम का खुलासा:
आजाद नगर के एक युवक ने बताया कि एजेंट नीरज ने वीजा–फ्री प्रोसेस और डेटा एंट्री की नौकरी का झांसा देकर 17 सितंबर को उसे थाईलैंड भेजा। वहां पहुंचते ही उसे 7–8 घंटे दूर जंगल रास्तों से बॉर्डर पार करवाया गया और स्कैमिंग का काम कराने की कोशिश की गई।
युवक ने इंकार किया तो उसे थाईलैंड आर्मी के हवाले कर दिया गया। केंद्र सरकार ने 8 नवंबर को उसका रेस्क्यू कर भारत वापस भेजा।

ये भी पढ़ेंः ऑपरेशन ट्रैकडाउन में बड़ा खुलासा: सांजरवास हत्या का सातवां आरोपी दबोचा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें