Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा: गांव बड़शामी के नजदीक दो ट्रकों के बीच फंसी कार,कार सवार की मौके पर मौत

August 26, 2025

हरियाणा: गांव बड़शामी के नजदीक दो ट्रकों के बीच फंसी कार,कार सवार की मौके पर मौत

लाडवा: लाडवा-रादौर मार्ग पर गांव बड़शामी के नजदीक दर्दनाक सडक हादसा हो गया। दो ट्रकों के बीच कार फंसकर बुरी तरह चकनाचूर हो गई। कार सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार का ढांचा पूरी तरह से पिचक गया। शव को बाहर निकालने के लिए पुलिस को कार की बॉडी को काटना पड़ा। वहीं ट्रकों व कार को हटाने के लिए जेसीबी मशीन तक मंगानी पड़ी। सब इंस्पेक्टर विकास ने बताया कि हादसा सुबह लगभग 2 से 4 बजे के बीच हुआ। मृतक की पहचान सतबीर निवासी सिरमौर (हिमाचल) के रूप में हुई है। वह कार से लाडवा की ओर आ रहा था, तभी बरसाने के पास उसकी कार दो ट्रकों के बीच फंस गई। वहीं पुलिस व राहगीरों की मदद से शव को कार से निकाला गया। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें- अब नहीं चलेगी चालाकी: टोल न भरने पर आएगा ई-नोटिस, 72 घंटे की डेडलाइन तय

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें