
हरियाणा डेस्क: भिवानी की हरियाणा रोडवेज वर्क शॉप में 2 युवकों को पुलिस ने डीजल चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए गिरफ्तार किया। बता दें कि, दो युवकों में से एक युवक हरियाणा रोडवेज में ही अप्रेंटिस पर कार्य करता था। जिसकी नाइट ड्यूटी होने के कारण काफी समय से डीजल की चोरी करके दीवार पर रख देता था और दूसरा युवक डीजल की बोतलों को उठाकर दूसरी तरफ से ले जाता था।
-वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हुए आरोपी
वहीं हरियाणा रोडवेज के सुपरवाइजर और चौकीदार की मुस्तैदी के कारण दोनों युवकों को बीती रात पकड़ा गया जिस पर चौकीदार और सुपरवाइजर की दोनों युवकों के साथ छीना झपटी हुई। और दोनों युवक मौके से फरार हो गए। इसकी सूचना सुबह वर्कशॉप इंचार्ज और रोडवेज के GM दीपक कुंडू को दी गई। जिस पर मामले को सूचना पुलिस को दी और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-वर्कशॉप के इंचार्ज ने दी जानकारी
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए वर्कशॉप के इंचार्ज इंद्रजीत सांगवान ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी एक रोडवेज का अप्रेंटिस पर लगा हुआ युवक डीजल की चोरी करता रात को पकड़ा गया है जो छीना झपटी में मौके से फरार हो गया। और उसके साथ अन्य युवक भी था वहीं मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है पुलिस मामले की करवाई में जुटी गईं है और दोनों युवकों के खिलाफ करवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि रोडवेज सुपरवाइजर और चौकीदार की मुस्तैदी के कारण दोनों युवकों की पहचान हो पाई है घटना रात 11:00 बजे की है जब दोनों युवक डीजल चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे उन्होंने बताया कि व्हाट्सएप में खड़ी रोडवेज बसों से रात को तेल चोरी करते थे। उन्होंने कहा कि सब्जी मंडी चौकी मामले में कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें- Himachal News: HPU सहित प्रदेश के कॉलेजों में पढ़ाई होगी महंगी, 12 साल बाद बढ़ी फीस