Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद नूंह में मवेशी तस्कर गिरफ्तार

हरियाणा के नूंह जिले में महू गांव के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद एक संदिग्ध पशु तस्कर को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए संदिग्ध तस्कर की पहचान तौफीक के तौर पर की गई है और पुलिस ने उसके वाहन से 21 गायें बरामद की हैं। अधिकारी के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान तौफीक गोली लगने की वजह से घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि तौफीक ने आधी रात के बाद तड़के करीब दो बजे पुलिस की टीम पर गोली चला दी। अधिकारी के अनुसार, घटना के समय पुलिस टीम आरोपी के वाहन का पीछा कर रही थी। उन्होंने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तौफीक घायल हो गया, जबकि उसका साथी मौके से भाग गया। अधिकारी ने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर इसकी जांच की जा रही है।

Exit mobile version