Site icon Dainik Savera Times

नायब सैनी के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर उनके आवास पर जश्र, पटाखे फोडक़र मनाई खुशी

भिवानी: बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष पद पर नायाब सैनी की ताजपौशी होने के लेकर विधायक घनश्याम सर्राफ के आवास पर जश्र का माहौल रहा। विधायक समर्थकों ने नायब सैनी के अध्यक्ष बनाए जाने पर एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया और बधाई दी। वहीं विधायक घनश्याम सर्राफ पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि चेहरों में बदलाव होता रहता हे,लेकिन पार्टी की नीति व रीति वही होती है। उन्हीं पर चल कर पार्टी की नीतियां जन.जन तक पहुंचाई जाती है और पार्टी को मजबूत किया जाता है। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश धनखड़ को पदोन्नति देकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अहम जिम्मेदारी दी है।

वहीं नायब सैनी को प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर एक बेहतरीन कार्य किया है। दोनों नेताओं की बदौलत पार्टी को राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर जबरदस्त मजबूती मिलेगी।बीजेपी एक-एक कार्यकर्ता को अपने साथ लेकर चलती है। बीजेपी अपनी मुख्यधारा में चलती है। यहां सभी कार्यकर्ता एक साथ मिलजुल कर रहते है। बीजेपी में पहले प्रदेशाध्यक्ष ने भी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ लेकर चलने का कार्य किया था। इससे पूर्व विधायक के आवास पर शहर के अनेक लोग पहुंचने लगे। इस दौरान समर्थकों ने नायब सैनी को प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जताई और आपस में मुंह मीठा भी करवाया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा कराए गए नौ साल के विकास कार्यो का लेखा जोखा प्रस्तुत किया और कहा कि विपक्षी पार्टियों ने जितने कार्य पिछले 70 साल में कराए उससे कई गुणा ज्यादा भाजपा ने नौ साल में करवा दिए।

Exit mobile version