
चरखी दादरी। समसपुर-बिरोहड़ रोड पर 28 अगस्त की शाम एक तेज रफ्तार वाहन ने राहगीर राजेश को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल राजेश को पहले दादरी नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। पीजीआई में इलाज के दौरान राजेश की मौत हो गई।
सदर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया और मृतक के बड़े भाई वेदप्रकाश के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
वेदप्रकाश ने पुलिस को बताया कि वह ऑटो चला रहा था और राजेश उसके साथ खेत जा रहा था। आईटीआई के पास पहुंचने पर तेज रफ्तार वाहन ने राजेश को टक्कर मारी और चालक फरार हो गया।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें : Anti Corruption Bureau की बड़ी कार्रवाई: 40 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया सब-इंस्पेक्टर
मेष: दिन शुभ रहेगा...