Site icon Dainik Savera Times

नूंह में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले का हुआ आयोजन

नूंह : अंतिम पंक्ति तक खड़े गरीब व्यक्ति को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले का आयोजन आईटीआई पिनगवां प्रांगण में किया गया। तीन दिवसीय मेले के दूसरे दिन मंगलवार को सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। उपमंडल अधिकारी मनीषा शर्मा पुनहाना मेले पर पैनी नजर बनाए रही और इस मेले का संचालन उनके द्वारा ही किया गया। मनीषा शर्मा एसडीएम नूंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा की सरकार के 18 विभागों की तकरीबन 55 योजनाओं का लाभ गरीब परिवारों को दिया जा रहा है। जिन गरीब परिवारों की आमदनी कम है। उनके आर्थिक स्तर में सुधार लाने के लिए इन मेलों का आयोजन किया जा रहा है।

Exit mobile version