Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुजुर्ग कार्यकर्ता को भेंट किया दोपहिया वाहन

July 27, 2023

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुजुर्ग कार्यकर्ता को भेंट किया दोपहिया वाहन

रोहतक: प्रदेशभर में रैली से लेकर बड़े सम्मेलन को खुद के दो पहिया वाहन से नापने वाले भाजपा के बुजुर्ग कार्यकर्ता 80 वर्षीय चाचा नाथी के लिए बुधवार का दिन खास बन गया। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जब उनके दोनों दोपहिया वाहन खराब होने की खबर मिली तो मुख्यमंत्री ने अपनी इच्छा से दोपहिया वाहन एक्टिवा भेंट की तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पूर्व सहकारिता मंत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष कुमार ग्रोवर ने मुख्यमंत्री की ओर से उन्हें दोपहिया वाहन की चाबी भेंट की।

बुधवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने चाचा नाथी को डीएलएफ कॉलोनी स्थित निवास स्थान पर बुलाया और उन्हें मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा भेंट की गई दोपहिया वाहन एक्टिवा की चाबी परिवार के संग उन्हें सौंपी। यह देख कर बुजुर्ग कार्यकर्ता चाचा नाथी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और बोले, उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि संगठन के प्रति निष्ठा और ईमानदारी से काम करने पर पार्टी के नेता उन्हें इस तरह सम्मान देंगे। यह ऐतिहासिक पल है और इसे ताउम्र याद रखेंगे। उन्होंने बताया कि उनके पास दो दोपहिया वाहन थे, जो कि दोनों खराब हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री जी ने अपनी इच्छा से वाहन भेंट किया है। इस तरह का मान सम्मान सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही कार्यकर्ताओं को मिलता है। पूर्व मंत्री ग्रोवर ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से निर्देश मिले थे और अपनी इच्छा से पार्टी के सबसे बुजुर्ग कार्यकर्ता और कार्यकर्ता चाचा नाथी को वाहन भेंट करने का फैसला लिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें