Site icon Dainik Savera Times

विधानसभा में मुख्यमंत्री द्वारा सन्दीप सिंह का इस्तीफा नहीं लेने के बयान से पीड़ित महिला कोच के परिजनों में रोष

विधानसभा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा सन्दीप सिंह का इस्तीफा नहीं लेने के बयान से पीड़ित महिला कोच के परिजनों में रोष देखा जा रहा है। पीड़िता के माता पिता बोले- मुख्यमंत्री अगर उनकी बेटी को नहीं दिला सकते न्याय तो पूरे प्रदेश को कैसे दिलाएंगे।प्रदेश के मुखिया हठधर्मिता कर रहे। उनकी कार्यप्रणाली से विश्वास उठ चुका है। जूनियर महिला कोच से छेड़छाड़ के आरोपी मंत्री संदीप सिंह और मुख्यमंत्री के बीच सांठगांठ है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि

उनकी बेटी ने कड़ी मेहनत करके यह मुकाम हासिल किया है। मुख्यमंत्री अपना अड़ियल रवैया रहें हैं। बेटी ने आरोपी मंत्री के खिलाफ सभी सबूत पेश किए लेकिन मुख्यमंत्री मानने को नहीं तैयार हैं। प्रदेश सरकार नहीं देगी न्याय तो केंद्र सरकार के पास जाएंगे। मुख्यमंत्री पर किसी का दबाव है। पिता के पिता को खाप पंचायतों और सामाजिक संगठनों पर भरोसा है। बोले- बेटी को न्याय दिलाने के लिए खाप पंचायतें और सामाजिक संगठन बहुत अच्छी भूमिका निभा रहे हैं। सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर राष्ट्रपति तक अपनी बात पहुंचाएंगे।

 

 

Exit mobile version