Site icon Dainik Savera Times

भिवानी में सिविल सर्जन ने किया अस्पताल का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित मिले कई डॉक्टर

भिवानी: चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल में आज शनिवार को सिविल सर्जन डॉ रघुबीर शांडिल्य ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान कई डॉक्टर व कर्मचारी नदारद मिले।सीएमओ रघुवीर शांडिल्य ने खुद सबूत के तौर पर वीडियो रिकॉर्ड की और इस बारे प्रधान चिकित्सा अधिकारी को उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए नोटिस जारी किया तथा अनियमितता बारे कार्यालय को अवगत करवाने बारे आदेश दिए गए हैं।ताकि वे समय के पाबंद हों और आमजनता उनकी सेवा का लाभ उठा सके।

इसकी जानकारी देते हुए सीएमओ ने बताया कि कई बार अस्पताल का औचक निरीक्षण किया जा चुका है और उस समय भी कई अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए थे।इसी लेट लतीफी की वजह से उन्हें कारण बताओ नोटिस व मौखिक तौर पर भी बोला गया था ताकि उनमे सुधार आ सके ,लेकिन आज शनिवार को निरीक्षण किया गया।इस दौरान भी कई कर्मचारी व अधिकारी अनुपस्थित मिले , प्रमाण के तौर पर वीडियो भी रिकॉर्ड की गई है। उन्होंने बताया कि उनमें कोई सुधार न आने की वजह से प्रधान चिकित्सा अधिकारी को अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए नोटिस दिया गया है और कार्यालय को अवगत करवाने बारे आदेश भी दिए गए हैं, ताकि वे समय सीमा पर आए और आम जनता की सेवा कर उनको लाभ प्रदान कर सके भले ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी व अधिकारी समय के पाबन्ध न हो लेकिन देखा जाए तो भिवानी सिविल सर्जन डॉ रघुवीर शांडिल्य समय के पाबन्द व अपनी ड्यूटी के प्रति काफी समर्पित हैं।

Exit mobile version