Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के उद्घाटन समारोह में CM मनोहर लाल और दुष्यंत चौटाला का जनता को संबोधन

February 12, 2023

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के उद्घाटन समारोह में CM मनोहर लाल और दुष्यंत चौटाला का जनता को संबोधन

नूंह में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के उद्घाटन समारोह में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जनता को संबोधन करते हुए कहा कि आज इस एतिहासिक दिल्ली मुंबई एक्स्प्रेस वे के पहले हिस्से का उद्घाटन हुआ। इस इलाके के लोगों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होने से ही तेज विकास संभव है। आने वाले वक्त में ई कामर्स जैसे बढ़ रहा है उसका फायदा गुरुग्राम, नूंह और फरीदाबाद को होगा। प्रदेश के 3 अन्य परियोजनाओं की भी नींव रखी जा रही है। सोहना, नूंह,अलवर की कनेक्टिविटी के लिए काम कर रहे हैं। आईजीआई से जेवर एयरपोर्ट को जोड़ने का लक्ष्य है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस मौके पर जनता को संबोधन करते हुए कहा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किया धन्यवाद ,आज का दिन देश के लिए एतिहासिक दिन है। दिल्ली से मुंबई का ये एक्सप्रेस वे केवल राज्यों को ही नहीं बल्कि हरियाणा की संस्कृति को मुंबई के आधुनिकीकरण से जोड़ने का काम करेगा। ये एक्स्प्रेस वे आकांक्षी जिला नूंह में प्रगति लाएगा। नूंह और आसपास के इलाक़ों के विकास में सहायक होगा। पिछले 8 वर्षों में जितने प्रोजेक्ट मिले उनसे मिलकर विकास के और भी दरवाजे खोलेंगे। हरियाणा का एक्सपोर्ट बढ़ाने का कार्य करेंगे। हरियाणा में बनने होने वाले उत्पादों को देश की बंदरगाहों तक लेकर जाना सुगम बनाएंगे।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें