Site icon Dainik Savera Times

CM मनोहर लाल ने नीरज को डायमंड लीग जीत पर दी बधाई

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा के दोहा डायमंड लीग में भाला फेंक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने पर बधाई और शुभकामनाएँ दीं। खट्टर ने ट्वीट कर कहा, ‘‘हरियाणा के बेटे, गोल्डन बॉय, ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उनके पहले ही प्रयास में 88.67 मीटर दूर भाला फेंक प्रथम स्थान हासिल करने पर उन्हें बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएँ।

उन्होंने कहा, ‘‘आप दूसरे युवा खिलाड़यिों के लिए प्रेरणा बनते रहें और देश का नाम रोशन करते रहें, ऐसी कामना करता हूँ।’’ गौरतलब है कि नीरज चोपड़ा(25) ने दोहा डायमंड लीग में शुक्रवार को पहले ही प्रयास में 88.67 मीटर थ्रो कर प्रथम स्थान हासिल किया। नीरज पिछले साल डायमंड लीग के लुसाने चरण और ज्यूरिक में हुए फाइनल में अव्वल रहकर डायमंड ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय बने थे।

 

Exit mobile version