Site icon Dainik Savera Times

CM मनोहर लाल गुरुग्राम हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद के ‘विमर्श’ कार्यक्रम में हुए शामिल

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल गुरुग्राम हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद के ‘विमर्श’ कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। इस दौरान CM परिषद के सदस्य सेवानिवृत्त प्राध्यापकों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक स्तर ऊँचा उठाने के लिए लोगों की सोच बदलने की ज़रूरत है। समाज में लोगों का चरित्र , विचार ऊँचा उठे, सोच का तरीक़ा बदले। सीएम ने बताया कि सामाजिक कार्यों में रूचि रखने वाले व्यक्तियों के लिए पोर्टल लॉंच किया, 3000 वॉलंटियर्स ने रजिस्ट्रेशन किया है।

Samarpan.haryana.gov.in पोर्टल समाज सेवा में रुचि रखने वाले व्यक्ति रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। सेवानिवृत्ति के बाद बहुत से लोग अपने परिवार की जिम्मेवारियां पूरी करने के बाद समय व्यतीत करने के लिए समाज के लिए कुछ करना चाहते हैं, वे पोर्टल पर रजिस्टर करें। युवाओं को नशे की प्रवृति से दूर रखने में उच्च शिक्षा परिषद के सदस्य योगदान दें।परिषद के अध्यक्ष प्रो बी के कुठियाला के नेतृत्व में विमर्श कार्यक्रम आयोजित हुआ।

 

 

Exit mobile version