Site icon Dainik Savera Times

CM मनोहर लाल ने फरीदाबाद स्थित सेक्टर-8 में डॉ सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र का किया लोकार्पण

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को फरीदाबाद में भारत विकास परिषद सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित डॉ सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र का लोकार्पण किया। लगभग 35 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार हुए इस डायग्नोस्टिक एवं डे केयर अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को फरीदाबाद में भारत विकास परिषद सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित डॉ सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करना पुण्य का कार्य है।

भारत विकास ट्रस्ट द्वारा संचालित डॉ सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र में समस्त चिकित्सक गरीबों के प्रति सेवा भाव रखते हुए बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करें। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट की 51 सदस्य टीम आरोग्य केंद्र का सुचारू रूप से संचालन कर रही है, जिसके लिए पूरी टीम बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर व्यक्ति स्वस्थ रहे और स्वस्थ बने, उन्हें ऐसे संस्थानों में इलाज के लिए नहीं आना पड़े। साथ ही उन्होंने आमजन से नियमित योगाभ्यास का आह्वान किया और कहा कि नियमित योगासन करें और दौड़ लगाएं व साइक्लिंग करें। साथ ही खान पान का ध्यान रखें, क्योंकि इन सबका शरीर को स्वस्थ रखने में अहम योगदान है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने का भी आह्वान किया, ताकि वातावरण में ऑक्सीजन की भरपूर मात्रा उपलब्ध रहे।

Exit mobile version