Site icon Dainik Savera Times

अहीरवाल में सीएम मनोहर लाल का पारंपरिक गीतों के साथ हुआ भव्य स्वागत

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जिला महेंद्रगढ़ के साथ ही शुक्रवार की शाम से जिला रेवाड़ी में चल रहे जनसंवाद कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री का गांव-गांव में महिलाओं द्वारा मंगल लोक गीत गाकर भव्य स्वागत किया गया। सही मायने में अहीरवाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल का यह जनसंवाद कार्यक्रम सावन की छटा लेकर आया। एक और जहां क्षेत्र की महिलाओं ने पारम्परिक वेशभूषा में मुख्यमंत्री का लोक गीतों के जरिए स्वागत किया तो गलियों में खेल रहे बच्चों में भी मुख्यमंत्री के साथ फोटो करवाने की होड़ नजर आई।

जगहजगह मुख्यमंत्री का ग्रामीणों ने स्वागत किया और आजादी के अमृत महोत्सव के चलते भारत माता की जय के नारों के साथ अहीरवाल क्षेत्र को गुंजायमान बना दिया। साथ ही जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान चौपालों की छतों पर बैठे ग्रामीणों ने तालियां बजाकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। वहीं दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव संगवाड़ी में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम को देखने के लिए यातायात का भी ठहराव देखने को मिला।

Exit mobile version