Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

38वें रत्नावली महोत्सव में पहुँचे CM नायब सैनी, हरियाणा मंडप का किया उद्घाटन

October 28, 2025

38वें रत्नावली महोत्सव में पहुँचे CM नायब सैनी, हरियाणा मंडप का किया उद्घाटन

कुरुक्षेत्र: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज ज्योतिसर में निर्माणाधीन महाभारत अनुभव केंद्र का दौरा किया। साथ ही वहां चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को शेष निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। यह महाभारत अनुभव केंद्र का मुख्यमंत्री का लगभग दो महीने में दूसरा दौरा था। अधिकारियों के अनुसार, अब तक लगभग 98% निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और उम्मीद है कि यह केंद्र अगले 20 दिनों के भीतर पूरी तरह जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र दौरे के दौरान इस केंद्र का उद्घाटन कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि केंद्र के दो प्रमुख खंडों का ऑनलाइन उद्घाटन पहले ही किया जा चुका है, लेकिन ये अभी तक आम जनता के लिए खोलने बाकी हैं।

हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत का नया आयाम

आजादी के अमृत काल में हरियाणा की सांस्कृतिक धरोहर को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाने वाला रत्नावली महोत्सव कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में धूमधाम से शुरू हुआ। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में महोत्सव का उद्घाटन किया और हरियाणा मंडप का औपचारिक उद्घाटन भी किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह महोत्सव महाराजा हर्षवर्धन के नाटक ‘रत्नावली’ से प्रेरित है, जो हरियाणा की प्राचीन संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह महोत्सव न केवल राज्य की सांस्कृतिक विविधता को अंतरराष्ट्रीय पहचान दे रहा है, बल्कि युवाओं को अपनी जड़ों से भी जोड़ रहा है।

मंडप का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि यह मंडप लोक कला, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक विविधता का जीवंत प्रदर्शन प्रस्तुत करेगा और पर्यटकों एवं कला प्रेमियों के लिए एक आकर्षक स्थल बन जाएगा।

ये भी पढ़ें : ‘हमें कम मत आंकिए’, अन्‍य देशों की मध्यस्थता की कोशिशों के बीच ईरान का कड़ा संदेश

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें