Site icon Dainik Savera Times

कुरूक्षेत्र, हिसार व भिवानी में कृष्ण जन्माष्टमी पर रंगारंग आयोजन, कान्हा के भजनों पर झूम कर नाचे श्रद्धालु

देश भर में जन्माष्टमी पर्व की धूम रही और कान्हा के भक्तों ने व्रत उपवास किया। शाम ढलते ढलते मंदिरो में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। तो वहीं बात अगर हरियाणा की करें तो फिर यहां पर पर्व को लेकर कई तरह के आयोजन देखने को मिले। आज के इस पैकेज में हम आपको हिसार, भिवानी और कुरूक्षेत्र से कृष्ण पर्व की खबर दिखाएंगे। सबसे पहले तस्वीरें आपको हिसार की दिखाते हैं मंदिरों में आयोजन को लेकर कई तरह की तैयारियां की गई थी।

वहीं बात अगर कुरूक्षेत्र की करें तो फिर यहां पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय पहुंचे। जहां उन्होंने जन्माष्टमी पर्व की ढेरों बधाई दी। कुरुक्षेत्र के 18 मंजिला मंदिर में हवन यज्ञ किया यगा। जी20 हवन यज्ञ में पूर्ण आहुति डाली गई। राज्यपाल ने कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र धाम की भूमि है और यहीं पर धर्म और धर्म की लड़ाई लड़ी गई

ये तस्वीर भिवानी जिले की। जहां जहरगिरी आश्रम में पूरे विधि विधान से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा- अर्चना की गई और धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने स्थानीय जहर गिरी मंदिर में पहुँचकर पूजा अर्चना की और प्रदेश वासियों को पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Exit mobile version