Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

घर में फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, 2 महीने बाद होने वाली थी शादी

January 2, 2024

घर में फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, 2 महीने बाद होने वाली थी शादी

यमुनानगर: बाड़ी माजरा के रूपनगर कॉलोनी में एक युवक ने अपने घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसके पिता का नाम राम लखन महतो है, मुकेश की आयु 20 वर्ष है वह बाड़ी माजरा के नजदीक अमृत प्लाईवुड में मेहनत मजदूरी का काम करता था। 2 महीने के बाद मुकेश की शादी होने वाली थी।

सब कुछ ठीक-ठाक की आज उसने अपने कमरे में जाकर फांसी का फंदा लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली है। मृतक मुकेश बिहार की मोतीहार जिला सुंदरपुर मलाई टोला थाना केसरिया वार्ड नंबर 13 का रहने वाला है।

मृतक मुकेश के दो छोटे-छोटे भाई है मुकेश अपने भाइयों में सबसे बड़ा है और वह ही अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए बिहार से यमुनानगर मेहनत मजदूरी का काम करने के लिए आया हुआ था। अभी तक उसके आत्महत्या करने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

वही बातचीत करते हुए हेड कांस्टेबल कर्मवीर सिंह सदर यमुनानगर पुलिस ने बताया कि आज उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई थी कि रूपनगर कॉलोनी में एक मजदूर ने अपने किराए के मकान में रस्सी का फंदा लगाकर फांसी ले ली है।

जिसकी सूचना पर हम यहां पहुंचे हैं और सब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए यमुनानगर के सिविल अस्पताल में शव को भिजवा दिया है। परिवार के लोगों के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी अभी तक यह पता नहीं चल पाया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें