Site icon Dainik Savera Times

सिरसा में मेडिकल कॉलेज का निर्माण निर्धारित अवधि में पूरा करें : उप मुख्यमंत्री

चंडीगढ़: हरियाणा के उपमुख़्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिरसा में प्रस्तावित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल के निर्माण कार्य को निर्धारित अवधि में पूरा किया जाए। उन्होंने भवन के साथ -साथ कॉलेज के लिए आवश्यक स्टॉफ की भर्ती के लिए भी अभी से ही तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए।उन्होंने इस मैडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य के लिए उठाए गए क़दमों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा -निर्देश भी दिए।उपमुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि सिरसा में करीब 21 एकड़ में बनने वाले इस गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल पर लगभग 1010.37 करोड़ रुपए खर्च होंगे , मुख्यमंत्री कार्यालय से इसकी स्वीकृति मिल चुकी है। इस कॉलेज में जहाँ 100 सीटें एमबीबीएस में दाखिले की होंगी।

वहीँ हॉस्पिटल 539 बेड का होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के प्रत्येक जिला में एक गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल खोलने का निर्णय लिया है ताकि राज्य के लोगों को उनके नजदीक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने बताया कि सिरसा में यह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल बनने से हरियाणा के लोगों को तो फायदा होगा ही, साथ लगते पंजाब एवं राजस्थान के लोगों को भी इससे लाभ होगा।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिरसा के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल का निर्माण निर्धारित अवधि में पूरा किया जाए , इसके लिए धनराशि की कमी नहीं रहने दी जाएगी।

 

 

Exit mobile version