Site icon Dainik Savera Times

जींद सिविल अस्पताल में कांग्रेस का धरना 2 दिन तक चलेगा

जींद : जींद जिला मुख्यालय पर सिविल अस्पताल में डॉक्टरों और दवाओं की कमी को पूरा करने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार से दो दिवसीय धरना शुरू किया। कांग्रेस नेता प्रमोद सहवाग ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का जनाजा निकला हुआ है। प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद सहवाग ने कह कि बीजेपी जेजेपी सरकार ने जींद की जनता के साथ भेदभाव किया है।हालात ये हो गए हैं कि गरीब आदमी अब अपना इलाज भी सरकारी अस्पताल में नहीं करवा सकता।

जींद के जिला अस्पताल में 55 डॉक्टरों के पद हैं, लेकिन डॉक्टर केवल 29 हैं। पूरे जिले की बात करें तो कुल पद 222 हैं और डॉक्टर केवल 110 हैं यानि आधे से ज्यादा पद खाली हैं। जिले के सरकारी अस्पताल में एक भी रेडियोलॉजिस्ट और मेडिसिन का डॉक्टर नहीं है। मशीन खराब हैं, दवाई हैं नही, इस महंगाई में कैसे गरीब का इलाज होगा। जिला नागरिक अस्पताल का ऑपरेशन थिएटर भी बंद हो गया है।

 

Exit mobile version