Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा में बनेगी कांग्रेस की सरकार, भूपेंद्र सिंह ने किया बड़ा दावा

रोहतक: पांच राज्यों के चुनाव के बाद अब बीजेपी और कांग्रेस पार्टी अपने अपने चुनाव प्रचार में तेज नजर आने लगी है। आज पिछड़े वर्ग को लेकर भगत शिरोमणी सेन महाराज जी की जयंती बीजेपी और कांग्रेस ने मनाई।जींद में स्वंय मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एकलव्य स्टेडियम में सेन जयंती मनाई गई वहीं रोहतक में कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग सेल की तरफ से भगत सेन जी की जयंती प्रदेश सत्र पर मनाई गई। रोहतक में सेन जयंती पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

दीपेंद्र हुड्डा ने पिछड़े वर्ग खासकर ओबीसी समाज के हक और अधिकारों को लेकर बात रखी है। दीपेंद्र हुड्डा राजनीति पर बोलते हुए कहा कि चुनाव का डंका बज चुका है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार हिमाचल,तेलंगाना और कर्नाटक की तरह बनेगी।पांच राज्यों के चुनाव में तीन बड़े राज्यों में बीजेपी की जीत और मोदी फैक्टर पर हुड्डा ने कहा यह नेता हिमाचल और कर्नाटक के चुनाव के समय में भी थे। तेंलगाना में जिस प्रकार से कांग्रेस की सरकार बनी है।

Exit mobile version