Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में Congress विधायक Mamman Khan बड़ा आरोप, युवक को झूठे मुकदमे में जेल भेजने की दी धमकी

November 5, 2024

हरियाणा में Congress विधायक Mamman Khan बड़ा आरोप, युवक को झूठे मुकदमे में जेल भेजने की दी धमकी

Congress MLA Mamman Khan : नूंह जिले की फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के चर्चित विधायक मामन खान एक बार फिर से सुर्खियों में आए हैं। जिन पर चुनावी रंजिश में एक युवक को झूठे मुकदमे में फसाने की धमकियां और गाली गलौज करने का आरोप लगा है। इस संदर्भ में पीड़ित की ओर से स्थानीय पुलिस,नूंह एसपी और डीजीपी हरियाणा, सीएम हरियाणा को शिकायत दी गई है।

गांव पाडला शाहपुरी थाना फिरोजपुर झिरका के रहने वाले सलीम का कहना है कि बीते विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस विधायक मामन खान के विरोधी नेता का समर्थन किया था। जिसके चलते विधायक ने उनसे रंजिश बना रखी थी। जिनकी ओर से उन्हें झूठे मुकदमे में फसाने और जान से मारने की धमकियां मिल रही थी।

Congress MLA Mamman Khan
Congress MLA Mamman Khan

सलीम ने बताया कि पिछले विधानसभा क्षेत्र चुनाव में वह विधायक मामन खान के साथ थे, लेकिन उनके विवादस्पद बयानों के चलते उन्होंने इस बार किनारा कर लिया था। हालांकि मामन खान के करीबियों का कहना है कि यह विरोधी दलों द्वारा विधायक को बदनाम करने का षड्यंत्र है। वहीं पुलिस ने कैमरे पर बोलने की बजाय मौखिक रूप से शिकायत मिलने की पुष्टि जरूर की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें