Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

कांग्रेस के कार्यक्रमों को मिल रहा जबरदस्त समर्थन, हरियाणा में पार्टी की सरकार बनना तय- हुड्डा

January 19, 2024

कांग्रेस के कार्यक्रमों को मिल रहा जबरदस्त समर्थन, हरियाणा में पार्टी की सरकार बनना तय- हुड्डा

चंडीगढ़: पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि कांग्रेस लगातार जन आक्रोश रैलियों, ‘घर-घर कांग्रेस अभियान’ व कार्यकर्ता सम्मेलनों के जरिए जनसंपर्क में जुटी हुई है। कांग्रेस के कार्यक्रमों को जनता का शानदार समर्थन मिल रहा है। इससे स्पष्ट है कि प्रदेश में आने वाली सरकार कांग्रेस की बनने जा रही है। हुड्डा चंडीगढ़ स्थित आवास पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

राम मंदिर पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए हुड्डा ने कहा कि भगवान राम सभी की आस्था के प्रतीक हैं। भगवान राम के प्रति उनकी आस्था अटूट है। इस मुद्दे पर सभी को राजनीतिक टीका-टिप्पणी से बचना चाहिए और तमाम भारतवासियों की आस्था का सम्मान करना चाहिए।

प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर बेरोजगारी को जड़ से खत्म करने के दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे। खाली पड़े 2 लाख पदों पर योग्यतानुसार पक्की भर्तियां की जाएंगी। प्रदेश में गहरी जड़े जमा चुके भर्ती माफिया और पेपर लीक गैंग को जड़ से खत्म किया जाएगा। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने और नौकरियों को बेचने वाले लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें