Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News : पिकअप पर पलटा कंटेनर, साथ में दबे तीन लोग, सुरक्षित

May 3, 2026

Haryana News : पिकअप पर पलटा कंटेनर, साथ में दबे तीन लोग, सुरक्षित

झज्जर। झज्जर-कोसली मार्ग पर छोटे बाईपास के नजदीक बजरी से भरा ओवरलोड कंटेनर अनियंत्रित होकर एक पिकअप पर पलट गया। हादसे के वक्त पिकअप में तीन पशु व्यापारी सवार थे, जो मलबे के नीचे दब गए।

कंटेनर के नीचे दब गई पिकअप

हादसा इतना भयंकर था कि पिकअप गाड़ी पूरी तरह से कंटेनर के नीचे दब गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने बुलडोजर की मदद लेकर कड़ी मशक्कत के बाद पिकअप चालक सहित तीनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि इतनी बड़ी दुर्घटना के बावजूद तीनों की जान बच गई।

सीएनजी टैंक होने लगे थे लीक

टक्कर के बाद दोनों ही गाड़ियों के सीएनजी टैंक लीक होने शुरू हो गए थे। मौके पर भारी भीड़ जमा थी, जिससे किसी बड़ी अनहोनी या विस्फोट का खतरा पैदा हो गया था। हालांकि, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत स्थिति को संभाला और इलाके को सुरक्षित कर एक बड़ा हादसा होने से टाल दिया। हादसे में घायल तीनों युवक उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और वे गांव-गांव घूमकर पशु खरीदने का व्यापार करते थे।

तीनों हालत खतरे से बाहर

सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, फिलहाल तीनों की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की गहनता से जाँच कर रही है।

Also Read :

Also Read :

Also Read :

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें