Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

मेवात की पुनहाना अनाज मंडी में अज्ञात कारणों से लगी आग से लाखों रुपए की कपास जल कर राख

September 28, 2023

मेवात की पुनहाना अनाज मंडी में अज्ञात कारणों से लगी आग से लाखों रुपए की कपास जल कर राख

आपकी जानकारी के लिए बता दे की आज देर शाम पुनहाना अनाज मंडी में खुले आसमान के नीचे रखी लगभग डेढ़ सौ क्विंटल कपास में आग लग गई। आग लगने की सूचना किसान व आडतियों ने पुलिस व दमकल विभाग को दी 112 नंबर पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद लगभग डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक अनाज मंडी में रखी किसानों की लगभग डेढ़ सौ क्विंटल कपास जलकर राख हो गई जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपए बताई जा रही है।बता दे की आग लगने के कारण को अभी पता नहीं चल पाया है कि किस कारण से आग लगी है लेकिन इतना जरूर है कि अज्ञात कारणों से लगी इस आग ने किसानों की साल भर की मेहनत पर पानी फेर दिया ।

बता दें की आग ने चंद मिनटों में किसानों की लगभग 10 लख रुपए की कपास को जलाकर राख कर दीया। आडती कन्हैया लाल ने बताया कि हमने मार्केट कमेटी के सेक्रेटरी से भी बात की है कि किसानों को उचित मुआवजे की सरकार की तरफ से व्यवस्था की जाए ताकि किसानों के नुकसान की भरपाई हो सके। किसानों ने कहा की हमें पहले से ही डर था कि लाखों रुपए की कपास खुले आसमान के नीचे रखी हुई है अगर बरसात आती तो भी कपास की फसल खराब होती लेकिन आग ने सारी फसल को बर्बाद कर दिया इसमें कहीं ना कहीं आडतियों की लापरवाही है। हम सरकार से मांग करते हैं कि हमें उचित मुआवजा दिया जाए ताकि हमारी साल भर की मेहनत का कुछ फल हमें मिल सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें