Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा में होगी शुरू, जानें इसकी खासियत 

January 6, 2026

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा में होगी शुरू, जानें इसकी खासियत 
चंडीगढ़। देश में हाइड्रोजन से चलने वाली पहली ट्रेन हरियाणा में शुरू होने वाली है। हरियाणा सरकार द्वारा मंगलवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि उत्तरी रेलवे की यह महत्वाकांक्षी परियोजना अंतिम चरण में है जिसके तहत जींद और सोनीपत के बीच हाइड्रोजन संचालित ट्रेन चलेगी। जींद में स्थापित हाइड्रोजन संयंत्र के लिए 11 केवी की निर्बाध बिजली आपूíत सुनिश्चित की गई है। यह संयंत्र ट्रेन के नियमित संचालन के दौरान ईंधन प्रदान करेगा।
इस परियोजना के लिए स्थापित हाइड्रोजन संयंत्र की भंडारण क्षमता 3,000 किलोग्राम है और यह अब चालू होने के अंतिम चरण में है। हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के अधिकारियों के साथ बैठक कर परियोजना की समीक्षा की और निर्देश दिया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना में किसी भी प्रकार की बाधा को रोकने के लिए बिजली आपूर्ति प्रणाली की नियमित समीक्षा की जाए।
पिछले महीने, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में एक लिखित बयान में कहा था कि भारतीय रेलवे ने प्रायोगिक तौर पर अपनी पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलाने के लिए एक अत्याधुनिक परियोजना शुरू की है।
उन्होंने कहा था, हाइड्रोजन ट्रेन-सेट का निर्माण पूरा हो चुका है। इस ट्रेन-सेट में उपयोग के लिए हाइड्रोजन उपलब्ध कराने हेतु जींद में एक हाइड्रोजन संयंत्र स्थापित किया गया है। इस संयंत्र में विद्युत अपघटन प्रक्रिया का उपयोग कर हाइड्रोजन का उत्पादन किया जा रहा है, जो हरित हाइड्रोजन उत्पादन का एक प्रमुख तत्व है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें