Site icon Dainik Savera Times

नशे के लिए 200 रुपए न देने पर सीने में चाकू मारकर चचेरे भाई का खून

सोनीपत: सोनीपत में सोमवार रात एक युवक ने अपने चचेरे भाई की छाती में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। युवक चचेरे भाई से नशे के लिए 200 रुपए मांग रहा था। जब उसने पैसे देने से मना कर दिया तो उनका झगड़ा हुआ। गुस्से में आकर चचेरे भाई ने युवक को थप्पड़ मार दिया था, जिसके बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। इस वारदात का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक चचेरे भाई को चाकू मारता दिख रहा है। आरोपी वारदात के बाद से ही फरार है। पुलिस ने परिवार की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान सुंदर सावरी की डेहा बस्ती के रहने वाले विजय कश्यप के रूप में हुई है। वह मारुति की एजेंसी में कार वॉशिंग करता था।

ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह केस में HC का अहम फैसला: NSA हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका की खारिज 

Exit mobile version